हाथरस, जुलाई 17 -- Hathras News: हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक के मथुरा रोड स्थित सुजाता हॉस्पिटल के सामने गुरुवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस एवं रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक कबाड़ का काम करता था, लेकिन उसकी किसी के द्वारा शिनाख्त नहीं की गई। पुलिस ने काफी देरतक मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना देकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...