Hathras News: ट्रक में लगी आग, टला बड़ा हादसा
हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: सासनी, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर श्री हरि कोल्ड के सामने रविवार को ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक अलीगढ़ से आगरा की तरफ माल लेकर जा रहा था। अचानक उसमें आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने ट्रक के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक से निकलता धुआं और आग देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.