Hathras News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दसवीं की छात्रा की मौत
हाथरस, अक्टूबर 5 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रूहेरी के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दसवीं की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नौपुरा निवासी मानसी 17 पुत्री कालीचरण रुहेरी के एक स्कूल में कक्षा दस की छात्रा थी। उसके पिता दूसरे स्कूल में चपरासी हैं। शनिवार को मानसी की साइकिल खराब हो गई थी। उसे ठीक कराने के लिए वह रुहेरी में एक मिस्त्री के पास आई थी। साइकिल ठीक कराने के बाद वह अपने रिश्तेदार अरविंद के साथ बाइक से गांव लौट रही थी। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रुहेरी के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मानसी गंभीर रूप से घायल हो गई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.