Hathras News: टैंपो में बैठी महिला के गले से चैन चोरी, मुकदमा दर्ज
हाथरस, जुलाई 27 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र में निजी चिकित्सक से अपने पति को दवा दिलाकर महिला टैंपो से होटल लौट रही थी तभी रास्ते में उसके गले से चेन चोरी हो गई। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।रिपोर्ट में शुश्रा मिश्रा पत्नी अंकित तिवारी निवासी लखीमपुर खीरी ने कहा है कि वह और उसका पति हाथरस आये थे। वह आगरा रोड स्थित एक होटल में रुके हुए थे। महिला ने कहा है कि उसके पति का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह एक निजी चिकित्सक से दवा लेने गए थे। उनका पर्चा होटल में छूट गया था। दंपति 25 जुलाई को टैंपो में सवार होकर होटल जा रहा था। घासमण्डी पार करके दो महिलाएं व एक बच्चा टैंपो में बैठे। इसके बाद दंपति होटल पहुंचा। होटल पहुंचने के बाद महिला ने देखा तो उसके गले से चेन गायब थी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.