हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: सहपऊ। कस्बा सहपऊ एवं क्षेत्र में टेसू झेंझी के सात दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने घर-घर जाकर आटा एकत्र किया। शाम को नहर और तालाब के किनारे टेसू-झेंजी का विसर्जन किया। इसके बाद दाल-बाटी बनाकर प्रसाद के रूप में आपस में वितरित किया। परंपरा के अनुसार, बच्चे पिछले सात दिनों से टेसू झेंझी लेकर घर-घर जा रहे थे। पारंपरिक गीत गाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। सोमवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक आटा एकत्र किया। शाम को बच्चे नहर और तालाब के किनारे एकत्र हुए और टेसू-झेंजी का विसर्जन किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: ढोलक पर गूंजे मंगलगीत, सात फेरे लेकर एक हुए टेसू-झेंझी इसके बाद एकत्र किए गए आटे से दाल-बाटी तैयार की गई और बच्...