Hathras News: टीनशेड के नीचे पढ़ रहे 35 बच्चे
हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: सादाबाद। गांव नगला जगराम स्थित सरकारी विद्यालय में करीब 35 बच्चे और दो शिक्षक हैं, लेकिन स्कूल के पास पक्की इमारत नहीं है। बच्चों के बैठने के लिए मेज तो हैं, मगर सिर पर छत के नाम पर केवल टीनशेड है। खराब मौसम में बारिश और तेज हवा के दौरान बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी विद्यालय में बच्चों को कम से कम सुरक्षित भवन और मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय से करीब 500 मीटर की दूरी पर जनप्रतिनिधि का कार्यालय भी है, बावजूद इसके विद्यालय की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.