हाथरस, अगस्त 30 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चिंता की गढ़ी में झोलाछाप से इंजेक्शन लगवाने के बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनू 30 पुत्र किशन लाल निवासी चिंता की गढ़ी थाना चंदपा मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार की तड़के उसे पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे उपचार के लिए पड़ोसी गांव के एक झोलाछाप के पास लेकर गए गए। मृतक के चाचा चंद्रपाल का आरोप है कि झोलाछाप ने सोनू को तीन इंजेक्शन लगाए। इसके बाद उसे घर ले जाने के लिए बोल दिया। परिजन सोनू को घर लेकर आ गए। चंद्रपाल का कहना है कि थोड़ी देर बाद सोनू का गला बंद होने लगा और मुंह से झाग आने लगे। इस परिजन उसे आनन-फानन उसे उपचा...