Hathras News: झमाझम बारिश से वातावरण हुआ सुहाना,विद्युत आपूर्ति ठप्प
हाथरस, जुलाई 20 -- Hathras News: हसायन। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में पिछले कई दिन से पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार को अचानक मौसम परिवर्तन होने के कारण हुई बरसात से जनमानस को राहत महसूस हुई। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम परिवर्तन होने के दौरान सूर्य देव की लुकाछिपी के बीच पड रही भीषण गर्मी से परेशान दिखाई दिए।
मौसम परिवर्तन मौसम विभाग के मौसम अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के द्वारा मानसून के आने की दस्तक देने की संभावना व्यक्त की थी।सोमवार की सुबह से ही प्रारंभ हुई बरसात का दौर निरंतर जारी दिखाई दिया।बरसात होने से गली मुहल्लो में बरसात का पानी भरा हुआ दिखाई दिया।सुबह से निरंतर हो रही बरसात के कारण गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दी।
किसानों की प्रसन्नता आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.