हाथरस, सितम्बर 3 -- Hathras News: हाथरस। हाथरस जिले के स्कूलों के 48 वाहन एआरटीओ कार्यालय में लाल सूची में शामिल हो गए हैं। इन वाहन स्वामियों के द्वारा बार बार कहने के बाद भी फिटनेस नहीं कराई है। अधिकांश अभिभावकों को नहीं पता उनका बच्चा कंडम वाहन में जा रहा है। एआरटीओ की ओर से लापरवाह स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। यदि इसके बाद वाहन दुरुस्त नहीं हुए तो वाहनों को संबधित थानों में बंद किया जाएगा। हाथरस जिले में दर्जनों की संख्या में कान्वेट स्कूल हैं। इन स्कूलों में पांच सौ के करीब वाहन लगे हुए हैँ। शासन स्तर से नौनिहालों की सुरक्षा पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नोटिस बेअसर तो 'रेड लिस्ट' में पहुंचे स्कूली वाहन, सड़क पर दौड़े तो लग जाएगा ब्रेक बीते दिनों सभी स्कूलों को ऑनबोर्ड किया गया था। इस दौरान कुछ स्कूलों में उनक...