Hathras News: जिला और महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर डीएम ने परखी हकीकत
हाथरस, सितम्बर 28 -- Hathras News: हाथरस। नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने सोमवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल और जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों ही अस्पताल में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति, साफ-सफाई एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था निरीक्षण के दौरान डीएम ने सर्वप्रथम अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से तैनात सुरक्षाकर्मियों से उनकी ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.