Hathras News: जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात, कई घंटे लोग रहे परेशान
हाथरस, अगस्त 17 -- Hathras News: हाथरस। शहर के तालाब चौराह स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद भी शहर के अन्य रेलवे क्रॉसिंग पर रहने वाला वाहनों का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। जिसके चलते शहर के बड़ा सासनी गेट, मधुगढ़ी, बिजली कॉटन मिल चौराह और किशोर टाकीज चौराह पर रहने वाली जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा। सोमवार को भी दोपहर में शहर के कई इलाकों में कई घंटे तक जाम लगा रहा। जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दोपहर में परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ी। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जाम की समस्या पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक के शहर के बड़े सासनी गेट चौराह स्थित बागला डिग्री कॉलेज रोड, मैंडू रोड स्थित बिजली कॉटन मिल चौराह और मथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.