हाथरस, अक्टूबर 9 -- Hathras News: सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरावली के निकट तीन नाजमद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें एक उप निरीक्षक घायल हो गया। उप निरीक्षक ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि वह चौकी प्रभारी ऊंचा गांव थाना सादाबाद पर तैनात हैं। नौ अक्टूबर को वह हेड कांस्टेबल बिनेश कुमार, कांस्टेबल रोहित व कांस्टेबल अभिषेक चौधरी के चैकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक गाड़ी टाटा एल्ट्रोज राया की तरफ से सादाबाद की तरफ आ रही है। उसमें अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां गाड़ी आती हुई दिखायी दी। पुलिस टीम...