Hathras News: जानलेवा हमले का एक आरोपी को किया गिरफ्तार
हाथरस, जुलाई 4 -- Hathras News: हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में शुक्रवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में बंटवारे को लेकर हुए बातचीत के दौरान हुई फायरिंग की घटना में दो लोग घायल हो गए थे। शनिवार को चंदपा पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में शुक्रवार को बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के बीच वहां फायरिंग हुई थी। फायरिंग में महेश और गिरीश पुत्रगण भूप सिंह निवासी कछपुरा थाना चन्दपा गोली लगने से घायल हो गए थे। घटना के संबंध में कोतवाली चंदपा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह भी पढ़ें- Hathras News: दो सगे भाइयों में हुआ झगड़ा, पूर्व प्रधान पर गोली मारने का आरोप एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.