हाथरस, जुलाई 20 -- Hathras News: हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम (पार्टी ) द्वारा पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा व महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिला और ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में हुई दुर्घटना के प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते दिनों चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में हुई दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

जांच की मांग जांच पूरी होने तक किसी भी निर्दोष व्यक्ति साथ अन्याय न होने दिया जाए। अगर किसी को गलत तरीके से अभियुक्त बनाया गया हे तो उसके विरुद्ध की गई कार्यवाही की निष्पक्ष तरीके से समीक्षा की जाए। जांच के आधार पर वास्तविक दोषियों के विरुद्ध विधि...