हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: शुक्रवार को डीएम ने चंदपा-चितावर में जल जीवन मिशन के कार्य की नब्ज जिलाधिकारी ने टटोली। कार्य अंसतोषजनक मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त निर्देश जारी किए। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने एवं अवशेष निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने पेयजल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने, गृह जल संयोजन, ट्यूबवेल स्थापना, पम्प हाउस तथा ओवरहेड टैंक निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ओवरहेड टैंक के निर्माण में लापरवाही ...