Hathras News: जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, क्षेत्र में खुशी
हाथरस, जुलाई 22 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव मानिकपुर स्थित जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर काफी समय से चल रहा प्रयास आखिरकार सफल हो गया। कोरोना काल के दौरान बंद हुआ ट्रेनों का ठहराव धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा था। इसी क्रम में सोमवार से महानंदा एक्सप्रेस का जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर पुनः ठहराव शुरू हो गया। महानंदा एक्सप्रेस के स्टेशन पर रुकने से क्षेत्र के यात्रियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ठहराव से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा उन्हें अन्य स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस उपलब्धि के पीछे क्षेत्रीय विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी तथा मंगलेश यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण माना ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.