Hathras News: जलभराव और लटकती बिजली लाइनों से त्रस्त लोग पहुंचे पालिका
हाथरस, सितम्बर 2 -- Hathras News: हाथरस। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 15 में आने वाले नगला तुन्दला, पत्थरवाली रोड और इगलास अड्डा के काफी संख्या में लोग मंगलवार को जलभराव के बीच झूलती बिजली की लाइनों की समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद पहुंचे उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर तुरंत समस्या के समाधान करने की मांग की। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह को शिकायती पत्र देते हुए लोगों ने बताया कि पत्थरवाली रोड से श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर करीब 10 साल से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते स्थानीय लोग और राहगीरों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि उनके द्वारा समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी आजतक समस्या का स्थायी समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.