हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। जर्जर लहरा रोड वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से हादसों की आशंका बनी हुई है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लहरा रोड पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गये हैं। जिनमें गंदा पानी भरा रहता है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बाजार जाने वाले ग्रामीणों तक को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: वादे खोखले, अफसर मौन.. इन जानलेवा गड्ढों का जिम्मेदार कौन ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार...