हाथरस, सितम्बर 4 -- Hathras News: सादाबाद। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सादाबाद के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नगर के ''श्री खाटू श्याम मंदिर'' में जन्माष्टमी के मौके पर अमरनाथ की गुफा की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिला श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत संगीत पर नृत्य भी किया।मंदिर में बाबा खाटू श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया। विशेष सजावट और मनमोहक श्रृंगार के बीच बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। यह भी पढ़ें- Meerut News: मंदिरों में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, झांकियों ने मोहा मन मंदिर परिसर में गोवर्धन ...