हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र में युवा रालोद नेता व समाजसेवी प्रवीन कुमार पौनियां के नेतृत्व में निकाली जा रही जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा शुक्रवार को विभिन्न गांवों में पहुंची। यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। महिलाओं की भी यात्रा में बड़ी भागीदारी रही।

यात्रा की शुरुआत यात्रा की शुरुआत खोड़ा गांव से हुई। इसके बाद यात्रा नंबर बंजारा, घड़ी दुलिया, नगला सुखराम, छतरघड़ी, परसौरा, नंबर प्रेम सिंह, नंबर बेरुआ, छतारा, ऊंघई और मांगरू समेत विभिन्न गांवों में पहुंची। इस दौरान प्रवीन कुमार पौनियां ने ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर स्थानीय समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।

ग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और अपनी...