Hathras News: जंगला काटकर हजारों का सामान चोरी
हाथरस, अक्टूबर 21 -- Hathras News: मुरसान। कोतवाली क्षेत्र के उदयभान जाने वाले रास्ते पर स्थित मधु विक्रय उद्योग फार्म से चोरों ने जंगला काटकर हजारों का सामान चोरी कर लिया। मुरसान के भाजपा नेता चौधरी चंद्रवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया की कंचना फाटक के निकट उदयभान जाने वाले रास्ते पर उनका एक मधु विक्रय उद्योग के नाम से फार्म है। वहीं अपने किसी काम से वह बाइक लेकर फार्म पर गए हुए थे। अभी उन्होंने जाकर देखा कि जंगले को काटकर अज्ञात चोरों के द्वारा हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.