हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। आगरा सेंट्रल जीएसटी की टीम गुरुवार को दोपहर को शहर के खातीखाना स्थित लोहे की दो फर्म पर छापा मारने के लिए पहुंची। इस दौरान टीम को घेरकर व्यापारियों ने अभद्रता की। टीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। व्यापारियों व टीम के अधिकारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। हंगामे को देखकर बिना जांच किए टीम लौट गई। शाम तक शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। गुरुवार की दोपहर को आगरा सीजीएसटी की टीम आई। टीम जैसे ही शहर के खाताना पहुंची तो वहां लोहा कारोबारियों ने टीम को घेरते हुए हंगामा किया। लोहा व्यापारी सुबोध अग्रवाल उर्फ डब्बू लोहिया ने आरोप लगाया कि तीन गाड़ियों से पहुंची जीएसटी टीम ने आते ही अपना परिचय नहीं दिया। आरोप है कि टीम के सदस्यों ने कर्मचारियों के सा...