हाथरस, जुलाई 30 -- Hathras News: पिछले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हाथरस के द्वितीय तल पर आग लग जाने के कारण छात्राओं को टुकसान कस्तूरबा में शिफ्ट किया गया। अब हाथरस के विद्यालय में व्यवस्था दुरुस्त हो जाने पर छात्राएं पुन अपने विद्यालय पहुंची। डीएम ने निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया तो वहीं अपने हाथों से पिज्जा छात्राओं को दिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में गत 11 जुलाई को शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना के उपरांत छात्राओं को अस्थायी रूप से अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया था। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने के बाद छात्राओं को पुनः कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्थानांतरित किए जाने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा छात्राओं से आत्मीय संवाद स्थापित कर उ...