Hathras News: छात्राओं व उनकी माताओं को किया सम्मानित
हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी हाथरस में मिशन शक्ति फेस 6 के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं एवं उनकी माताओ को विद्यालय प्रांगण में पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। और विद्यालय की छात्राओं द्वारा बेटियों के आगे बढ़ाने और सशक्तिकरण के संबंध में गीत कविता व अपने विचारों के माध्यम से सभी को अवगत कराया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की अपील की अपील की गई। बेटियों को आगे बढ़ाने में सभी माताओ का पूर्ण सहयोग देने के लिए संकल्पित किया गया साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/ छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Noida News: शिक्षा और स्वावलंबन में मिसाल बनीं महिलाएं सम्मानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.