Hathras News: छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र
हाथरस, अगस्त 28 -- Hathras News: हसायन। कस्बे के ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 3 से 8 तक की छात्राओं ने सामाजिक समरसता और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए हसायन कोतवाली परिसर में रक्षाबंधन का त्यौहार अत्यंत आत्मीयता एवं उत्साह के साथ मनाया। विद्यालय परिवार की इस अनोखी पहल के तहत छात्राओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बाँधकर उनके लंबे और सुरक्षित जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनका मुँह मीठा कराया। दिन-रात जनता की सुरक्षा में मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों ने भी बहनों के इस स्नेह से अभिभूत होकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया और उन्हें आशीर्वाद स्वरूप उपहार भेंट किए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व डॉक्टरों को बांधा रक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.