Hathras News: छात्राओं ने जाना सरकारी अस्पताल का कामकाज
हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: सादाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बरौस की छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली, आगरा का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को सरकारी अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।भ्रमण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि अस्पताल में चिकित्सकों से परामर्श कैसे लिया जाता है, दवाएं कहां से प्राप्त होती हैं और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ किस प्रकार उठाया जा सकता है। छात्राओं ने ओपीडी, फार्मेसी, टीकाकरण कक्ष, पैथोलॉजी लैब और एक्सरे कक्ष का भ्रमण कर वहां होने वाले कार्यों को समझा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मिशन शक्ति में 1.29 लाख छात्राओं को आत्मरक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.