Hathras News: चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का कराया रंग-रोगन, उपेक्षा पर जताई नाराजगी
हाथरस, जुलाई 24 -- Hathras News: सादाबाद, संवाददाता। किसानों के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बनी हुई थी। प्रतिमा कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसका रंग भी पूरी तरह उखड़ चुका था। लंबे समय से प्रतिमा की देखभाल नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों और चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों में नाराजगी व्याप्त थी। गुरुवार को राया रोड निवासी समाजसेवी पिंकू मधुर और जेसी ब्लॉगर ने पहल करते हुए प्रतिमा स्थल पहुंचकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का रंग-रोगन कराया और उसे नया स्वरूप दिया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमा की साफ-सफाई कर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। समाजसेवी पिंकू मधुर और जेसी ब्लॉगर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों और ग्रामीण समाज के हितों के लिए समर्पित किया। उनके नाम पर राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.