Hathras News: चार जिलों की बौद्धिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: सासनी। श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को बौद्धिक प्रतियोगताएं शुरू हो गईं। इन प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ जन शिक्षा परिषद हाथरस के जिला मंत्री राजवीर सिंह एडवोकेट, सह जिला मंत्री प्रवीण शर्मा, सुखवीर सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष हरीशंकर वाष्र्णेय और प्रबंधक सुरेश चंद्र वर्मा एडवोकेट ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद शिशु और बाल वर्ग के विद्यार्थियों ने गीत, भाषण, कथाकथन और पत्रवाचन समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और हाथरस के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रधानाचार्य विपिन कुमार पालीवाल ने अतिथियों और अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.