हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: सादाबाद। सोमवार सुबह गांव गढ़ में चारा काटते समय दर्दनाक हादसा हो गया। चारा काटने की मशीन के पटे में साड़ी फंसने से 70 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए बिसावर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव गढ़ निवासी मिथलेश देवी (70) पत्नी भिक्की सोमवार सुबह करीब नौ बजे चारा काटने की मशीन से चारा काट रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी मशीन के पटे में फंस गई। देखते ही देखते वह मशीन की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में मिथलेश देवी को उपचार के लिए बिसावर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहर...