Hathras News: चबूतरे पर बैठने को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
हाथरस, अगस्त 28 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव जरैया में चबूतरे पर बैठने को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित आकाश ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि 25 जून 2026 को वह घर के चबूतरे पर बैठा था। तभी गांव के यश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर यश ने पिता मुकेश व चाचा नरेंद्र को बुला लिया। आरोप है कि यश ने सरिया से सिर व हाथ पर वार किया, मुकेश ने डंडे से पैर में मारा और नरेंद्र ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, साथ ही मोबाइल छीन लिया। शोर पर पिता अशोक व मोहल्ले वालों ने बचाया। पीड़ित का आरोप है कि थाने में हस्ताक्षर कराकर मेडिकल तो कराया, पर रिपोर्ट नहीं लिखी। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.