Hathras News: घायल गौ माता का कराया अंतिम संस्कार
हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। एनएच-503 से गांव बौहरे के बास के पास घायल गौ माता की सूचना मिलने पर गौ रक्षक सचिन दीक्षित मौके पर पहुंचे। गौ माता की हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बिना देरी किए जेसीबी का इंतजाम कराया गया और विधि-विधान से गौ माता का अंतिम संस्कार कराया गया। सचिन दीक्षित ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर गौ माता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर घायल या बेसहारा गौवंश दिखाई देने पर तत्काल गौ रक्षकों को सूचना दें, ताकि समय रहते उनकी मदद की जा सके। सचिन दीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष, सशक्त भारतीय गौ रक्षा संरक्षण सेवा दल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.