Hathras News: घर व दुकान में घुसकर मारपीट, वीडियो वायरल
हाथरस, अक्टूबर 11 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव अहरई में घर व दुकान में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत करने गए युवक को भी पीटने का आरोप है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि 15 से 20 युवक अहरई गांव के एक घर में घुस गए और वहां मौजूद महिलाओं व पुरुषों के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष शिकायत करने मुरसान कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि यहां शिकायत लिखवाने के दौरान आरोपी युवक भी पहुंच गए और उन्होंने सुनील नाम के युवक के साथ दोबारा मारपीट की। इसके बाद उसे सड़क पर गिराकर पीटा गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को लात-घूंसों से पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.