हाथरस, सितम्बर 10 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के चामड़ गेट निवासी एक व्यक्ति ने घर में रखी तिजोरी से करीब तीन करोड़ रूपए की ज्वैलरी चोरी होने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चामड़ गेट स्थित पैंठ गली में महेश चंद्र वर्मा का मकान है। महेश चंद्र शर्मा करीब 12 साल पहले इस मकान को छोड़कर चले गए थे। सात-आठ साल पूर्व कैंसर की बीमारी से उनका निधन हो गया था। मकान काफी जीर्ण हालत में है। दस दिन पूर्व महेश चंद्र शर्मा का भांजा प्रभात कौशल पूर्व यहां आया और इस मकान में रखी तिजोरी में रखे करीब तीन करोड़ रूपए की ज्वैलरी चोरी होने का आरोप लगाया। उसने इस संबंध में कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को सीओ सिटी व फी...