हाथरस, अगस्त 13 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ व लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली हाथरस जंक्शन में दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कराते हुए कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पूर्व में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में वह जिला कारागार अलीगढ़ में निरूद्ध रहा था। बाद में झगडा होने के डर से पीड़ित बल्लभगढ़ मजदूरी करने चला गया था। 26 फरवरी को होली का त्योहार मनाने के लिये गांव आया था। उसी दिन शाम 7 बजे पीड़ित अपने परिवार के साथ अपने घर पर खाना खा रहा था। गांव में आने की सूचना पर गांव के ही छह नामजद आरोपी दबंगई दिखाते हुए पीड़ित क...