हाथरस, अक्टूबर 24 -- Hathras News: हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज आयोजित विशेष कैंप दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुनरीक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विकास खण्ड मुरसान संविलियन विद्यालय लहरा, प्राथमिक विद्यालय बरसै तथा के एल जैन इंटर कॉलेज सासनी स्थित पुनरीक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने, त्रुटियों के सुधार तथा पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए विशेष दिवस आयोजित किया गया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को बूथों...