हाथरस, सितम्बर 4 -- Hathras News: हाथरस। शुक्रवार की रात घड़ी में जैसे ही बारह बजे, मंदिरों में घंटे, घड़ियाल, शंख की मधुर ध्वनि के साथ 'बोलिए वृन्दावन बिहारी लाल की' जय जयकार होने लगी। कन्हाई के जन्मदिन के मौके पर मन्दिरों में गगनभेदी जयकार और बधाई गीतों की गूंज रात के सन्नाटे के चीरते हुए दूर दूर तक सुनाई दे रही थी। भक्तों ने एक दूसरे को कन्हैया के जन्म की बधाई दी। बड़ी संख्या में भक्त आरती में शामिल हुए। देर रात तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही।कन्हैया जी के जन्म के बाद देर रात तक बधाई गीतों का सिलसिला मन्दिरों में चलता रहा। शुक्रवार को भी अष्टमी का योग था। यह भी पढ़ें- कान्हा बने नन्हे-मुन्ने, चेहरे पर मासूमियत तो मां की आंखों में ममता रोहिणी नक्षत्र में श्रद्धाभाव से भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जिलेभर में मनाया गया। खास मौके पर विशेष आय...