Hathras News: ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: सादाबाद। ग्राम पंचायत कंजौली स्थित पंचायत घर पर शुक्रवार को 'हर घर, हर अधिकार अभियान' के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा की देखरेख में आयोजित चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इसके अलावा खतौनी में नाम संशोधन, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा गया।नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौपाल में आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.