हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: ग्राम पंचायत विशुनदास, विकास खण्ड मुरसान में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। चौपाल के दौरान 06 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा 06 लाभार्थियों के वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन से संबंधित आवेदन भरवाए गए। इसके अतिरिक्त 04 किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया गया। 03 ग्रामीणों के आधार कार्ड में संशोधन तथा 05 नवीन आधार कार्ड बनाने की कार्यवाही भी की गई। यह भी पढ़ें- Hathras News: ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान चौपाल में आयोज...