Hathras News: गोशालाकर्मी का शराब पीते वीडियो वायरल, जमकर हुआ हंगामा
हाथरस, अगस्त 31 -- Hathras News: हाथरस। शहर के जलेसर रोड स्थित नगर पालिका परिषद के सीवेज फार्म पर बने गोशाला में तैनात कर्मचारी का शराब पीते हुए सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद कई गोसेवक गोशाला पहुंच गए और उन्होंने कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर वहां धरना देकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस और पालिका अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गोसेवकों का आक्रोश देखते हुए दो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा समाप्त करते हुए वहां तैनात सुपरवाइजर को हटा दिया गया है।
गोशाला की जानकारी नगर पालिका परिषद के जलेसर रोड स्थित सीवेज फार्म पर काफी लंबे समय से गोशाला संचालित हो रही है। इस गोशाला की देख-रेख की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद पर है। गोशाला की देख-रेख की मुख्य जिम्मेदारी एक सुपरवाइजर पर है। सुपरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.