हाथरस, जुलाई 13 -- Hathras News: हाथरस। शहर में लगातार बाइक चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बाइक चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह भीड़-भाड़ वाले स्थानों से भी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से नहीं डर रहे। शनिवार की शाम को शातिर बाइक चोर शहर के प्राचीन और भीड़ भाड़ वाले गोपेश्वर मंदिर से मंदिर सेवायत की मंदिर परिसर से ही स्कूटी चोरी कर ले गए। स्कूटी चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। इधर, रविवार की रात को शहर की घनी आबादी वाले गली रामजीद्वारा नाई में घर के बाहर खड़ी एक बाइक को चुराने का चोरों ने प्रयास किया, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होने पर चोर कुछ दूरी पर बाइक को छोड़कर चले गए।

घटना का विवरण कोतवाली सदर क्षेत्र के ब...