Hathras News: गेहूं और चक्की को चोरी कर ले गए चोर
हाथरस, जुलाई 11 -- Hathras News: मुरसान। थाना क्षेत्र के एक गांव जटोई में अज्ञात चोर खेत के पास बने एक कमरे के अंदर रखे करीब 10 क्विंटल गेहूं और एक छोटी चक्की को चोरी कर कर ले गए। पीड़ित ने शुक्रवार को इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव जटोई के निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उनके खेत के पास में एक कमरा बना हुआ है। कमरे में करीब 12 से 13 क्विंटल गेहूं रखा हुआ था। एक मिनी चक्की रखी हुई थी। अज्ञात चोरों ने पहले पास में खड़े एक पेड़ को काटकर कमरे के सहरो खड़ा किया और उसके रास्ते से चढ़कर कमरे की छत पर चढ़ गए। जीने का गेट तोड़कर कमरे में प्रवेश कर गए। वहां से उन्होंने करीब दस क्विंटल गेहूं, मिनी चक्की और बैटरी सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। पीड़ित ने कोतवाली मुरसान में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.