Hathras News: गिरते भाव को लेकर किसानों ने आलू की शवयात्रा निकाली
हाथरस, जुलाई 9 -- Hathras News: सादाबाद, संवाददाता। आलू के गिरते भाव के विरोध में सादाबाद क्षेत्र में किसानों ने बुधवार को शव यात्रा निकाली। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मथुरा अड्डा स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल से विधायक के कार्यालय तक निकाली गई। किसानों ने विधायक को ज्ञापन भी सौंपा। आलू के गिरते भाव से किसान काफी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि भाव कम होने से लागत भी नहीं निकल पा रही है। उन्हें बड़ा नुकसान है। इन बातों को लेकर किसानों ने हाथों में आलू, काली पट्टियां और मांगों से जुड़ी तख्तियां लिए हुए थे। किसानों ने प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम क्षेत्रीय बीजेपी विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आलू की सरकारी खरीद शुरू करने, निर्यात को बढ़ावा देने, कोल्ड स्टोरेज का किराया माफ करने और किसानों को ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.