Hathras News: गालीगलौज का विरोध करने पर मारपीट, मुकदमा दर्ज
हाथरस, अगस्त 6 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के नया बिजली घर के निकट गालीगलौज का विरोध करने पर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कराते हुए फैसल ने कहा है कि वह अपने गांव में सरकारी स्कूल के पास वनगढ़ रोड पर टहल रहा था। इसी दौरान बिजलीघर निवासी कैप पुत्र नफीस और उसके भाई जाकिर पुत्र नफीस ने बिना किसी कारण उसे गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब फैसल ने गाली देने से मना किया तो दोनों भाइयों ने लोहे की पंच से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में फैसल को चोटें आईं। आरोप है कि जब फैसल का भाई इस शिकायत को लेकर आरोपितों के घर पहुंचा तो कैप और जाकिर की मां नगीना पत्नी नफीस ने घर से ईंट-पत्थर निकालकर उन पर हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.