हाथरस, अगस्त 3 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला भोजा बंबा पर रविवार की देर शाम गाली गालौज का विरोध करने पर थार सवार युवक पर फायरिंग करने का आरोप है। आरोप है कि युवक ने मौके पर तीन राउंड फायरिंग की। फायरिंग में छर्रा लगने से किशोर घायल हो गया। घायल किशोर का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दीपक पुत्र निरंजन निवासी नगला भोजा बंबा पर पीपल के पेड़ के नीचे खड़ा था। उसने बताया कि वहीं बंटी व आकाश भी वहीं खड़े हुए थे। यह लोग आपस में बात कर रहे थे। दीपक ने बताया कि इसी बीच मोहित पुत्र गुड्डू भी वहीं खड़ा हो गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: दुकान पर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप दीपक का आरोप है कि अचानक एक थार सवार व्यक्ति मथुरा की तरफ से बंबा की पटरी पर उनकी तरफ आया। उसने...