Hathras News: गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
हाथरस, नवम्बर 3 -- Hathras News: हाथरस। मंगलवार की दोपहर को गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को औद्योगिक पुलिस चौकी पर ले आई। यहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग मौके से भाग गये। दोपहर को एक स्कार्पियों में एक परिवार सवार थे। जैसे ही वह लहरा रोड पर आया तो सामने से एक कार आ रही थी। गाड़ी निकालने को लेकर दोनों कार सवार आमने सामने आ गई। दोनों में मारपीट हो गई। स्कार्पियों में सवार महिला ने अपने साथ लूटपाटकरने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.