हाथरस, नवम्बर 6 -- Hathras News: हाथरस। ब्लॉक मुरसान के गांव रंगपुरा भूतपुरा में जितने भी विकास कार्य हुए है उन सभी विकास कार्यों जैसे सीसी सड़क व सीसी नाला निर्माण सीसी टाइल्स आदि कार्य विकास खंड मुरसान क्षेत्र पंचायत निधि से कराया गया। लोकार्पण ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर समस्त ग्रामीणों ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर पगड़ी पहनाकर पीतांबर उढाकर स्वागत व सम्मान किया।। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि सभी के सहयोग उनके बड़े भाई रामवीर उपाध्याय ने पूरे जनपद के प्रत्येक गांव के सर्व समाज में विद्युतीकरण, नाली सड़क, खरंजा, सामुदायिक केंद्र, बारातघर व हैंडपंप आदि कार्य कराये। जो भी कार्य शेष रह गये है। उनको जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत की निधि से जल्द से जल्द पूरा करा दिया जाएगा।इस अवसर पर,रामदेव शर्मा प्रधा...