हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के संयोजन में आज नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों युवाओं ने यात्रा में भाग लिया। देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के बीच नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। यह भी पढ़ें- Hathras News: महापुरुषों को नमन कर अफसरों ने किया यादमहात्मा गांधी के विचार तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पूर्व पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहंकार से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखा और सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए स्वतंत्रता आंदोलन को नई दि...