हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: सहपऊ। गांधी जयंती के अवसर पर गांव मानिकपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 महिला एवं पुरुषों ने जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के उद्देश्य से स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि उनके द्वारा दिए गए रक्त से यदि किसी जरूरतमंद की जान बचती है तो इससे बड़ा पुण्य उनके लिए कुछ नहीं हो सकता।शिविर में रक्तदान करने वालों में लव वार्ष्णेय, तरुण चौधरी, जैकी, सुमित कुमार, ललितेश वर्मा, श्रेयांसि वार्ष्णेय, रीता वार्ष्णेय, शालू वार्ष्णेय, नीरू वार्ष्णेय, बेबू चौधरी, प्रीती चौधरी, शेखर गोस्वामी और विनय दुबे सहित अन्य लोग शामिल रहे।आयोजकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। यह भी पढ़ें- Haridwar News: फेरूपुर चौकी में रक्तदान, 40 लोगों ने किया रक्तदान बताया...