Hathras News: गले में संक्रमण और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी
हाथरस, अगस्त 4 -- Hathras News: हाथरस। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर दिखाई देने लगा है। वायरल बुखार, गले में संक्रमण, खांसी, जुकाम और शरीर दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
बागला संयुक्त जिला अस्पताल की स्थिति बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन वायरल बुखार और गले के संक्रमण से संबंधित करीब 300 मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 1650 से अधिक नए और पुराने मरीज पहुंचे।
डॉक्टरों का बयान बागला संयुक्त जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. केके शर्मा बताया कि दिन में तेज धूप और उमस के साथ बीच-बीच में हो रही बारिश से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। कई मरीज तेज बुखार, गले में दर्द, खांसी, सिरदर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.