हाथरस, जुलाई 20 -- Hathras News: हाथरस। जैसे-जैसे मानसून रफ्तार पकड़ रहा है, वैसे-वैसे नगर पालिका परिषद द्वारा मानसून से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की पोल खुलती जा रही है। सोमवार को शहर में हुई छह घंटे से अधिक की बारिश ने शहर की सूरत की बदल दी। गली-मोहल्ले, कॉलोनी, बाजार और सार्वजनिक स्थान पूरी तरह से जलमग्न दिखाई दिए। जगह-जगह जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। कई इलाकों में तो एक से दो फिट तक पानी जमा रहा। गंदगी और जलभराव की वजह से लोगों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर के आगरा रोड स्थित कोतवाली सदर, मोहनगंज, आगरा रोड स्थित डाकखाने वाली लगी, आगरा रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी, आगरा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी, श्यामनकुंज, कंचन नगर, सादाबाद गेट, मुरसान गेट, अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी, गिरिराज कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, मोहल्ला रम...